Friday, July 31, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरगंगा नदी 'लो फ्लड' की श्रेणी में पहुंची

गंगा नदी ‘लो फ्लड’ की श्रेणी में पहुंची


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर में गंगा के जलस्तर में 24 घंटे में 1 फीट तक का इजाफा हुआ है। जिससे गंगा नदी ‘लो फ्लड’ ( निम्न स्तर की बाढ़) की श्रेणी में आ चुकी है। जलस्तर बढ़ने से लाल महादेव घाट पर गंगा का पानी सीढ़ियों को पार कर मुख्य सड़क तक पहुंच गया है। नगर पालिका में दो लाख रूपए की लागत से चार प्रमुख घाटों पर 54 लोहे के बैरिकेडिंग पोल लगवाए हैं। ताकि कोई अनहोनी ना हो।
आपको बता दें कि ड्रेनेज विभाग के एई अमित किशोर के अनुसार, गुरुवार की सुबह बिजनौर बैराज से 1,75,530 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जबकि मंगलवार रात को भी 1,45,276 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। हालात का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि राजस्व टीम समेत बाढ़ प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को मुस्तैद कर दिया गया है। लोगों को नदी के पास न जाने की हिदायत दी जा रही है। ईओ गार्गी त्यागी ने आगामी कांवड़ मेले को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments