Friday, July 31, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरबिजली घर में एबीसी केबल में आग लगने से हड़कंप

बिजली घर में एबीसी केबल में आग लगने से हड़कंप


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के औरंगाबाद के अंबेडकर पार्क स्थित बिजली घर में गुरुवार की रात 8:00 बजे मुख्य एबीसी केबिल में आग लग गई जिससे बिजली घर परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद इलाके की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। बिजली कर्मियों ने गंभीरता देखते हुए बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कर दी जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। बिजली घर के एस एस ओ महेंद्र कुमार ने बताया कि सुरक्षा कारणों से मुख्य फीडर से बिजली आपूर्ति तुरंत रोकी गई ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके उसके बाद लाइनमैन और बिजली कर्मियों को मौके पर भेजा गया। केबिल की मरम्मत की गई जिसके बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments