Saturday, August 1, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: काली नदी में जावली गांव के पास से मिला चारु कश्यप...

बुलंदशहर: काली नदी में जावली गांव के पास से मिला चारु कश्यप का शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर क्षेत्र की रहने वाली मासूम चारु कश्यप का शव शनिवार को काली नदी में जावली गांव के पास बरामद हुआ है। लगातार चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों, SDRF और NDRF की टीमों को सफलता मिली। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, जिस स्थान से चारु का शव मिला है, वह घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर है। शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चारु के लापता होने के बाद से प्रशासन, पुलिस, SDRF, NDRF और स्थानीय गोताखोर लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे। आखिरकार संयुक्त प्रयासों के बाद शव बरामद कर लिया गया। घटना से परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments