Saturday, August 1, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरबुलंदशहर: ट्रिपल मर्डर केस का 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

बुलंदशहर: ट्रिपल मर्डर केस का 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी सोनू पुत्र राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अगवाल कट के पास से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 32 बोर की एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
गौरतलब है कि 25 अप्रैल को खुर्जा के सुभाष रोड स्थित RJS फिटनेस जिम में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई फायरिंग में भाजपा के पूर्व सभासद संजय सैनी के भाई मनीष, अमरदीप और भतीजे आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपी सोनू फरार चल रहा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments