Saturday, August 1, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरबुलंदशहर निवासी नाबालिग का शव हरियाणा के पलवल में मिला

बुलंदशहर निवासी नाबालिग का शव हरियाणा के पलवल में मिला


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद निवासी 17 वर्षीय किशोर सौरभ अहेरिया का शव हरियाणा के पलवल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।मामले की जांच जारी है।
सौरभ पुत्र गोपाल नौकरी के लिए पड़ोस की रहने वाली एक महिला के साथ नोएडा गया था। जो 22 जुलाई से नोएडा स्थित अपने आवास से लापता हो गया। परिजनों ने नॉलेज पार्क थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी थी। वहीं 27 जुलाई की शाम हरियाणा की पलवल पुलिस को किशोर का शव बरामद हुआ जिसकी पहचान सौरभ के रूप में हुई। शव की पहचान होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया जिन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments