Sunday, August 2, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरगुलावठी: ग्राम प्रधान पर युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने का आरोप

गुलावठी: ग्राम प्रधान पर युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने का आरोप


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी स्थित एक प्रधान और उसके साथी पर युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने का गंभीर आरोप सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली से युवक का अपहरण कर उसे गुलावठी लाया गया और उसने छह लाख रुपए की फिरौती मांगी। युवक की बहन की शिकायत पर पुलिस ने 31 जुलाई को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मरियम के अनुसार उसके भाई अयान निवासी राबिया फातिमा मस्जिद के पास, वजीराबाद दिल्ली को 29 जुलाई की शाम गुलावठी के गांव चंदपुरा के प्रधान मुबीना ने अगवा कर लिया था। अयान को बिना किसी सूचना दिए अवैध रूप से गुलावठी लाया गया। आरोप है कि अयान ने 6 लाख की फिरौती भी मांगी। बताया जा रहा है कि प्रधान मुबीन और सुबहान नामक व्यक्ति के बीच पैसों का लेनदेन का विवाद था जिसमें अयान को धोखे से गवाह बनाया गया था। आरोप है कि मुबिन प्रधान पिछले कई दिनों से अयान और मरियम को धमकी दे रहा था। अयान के अपहरण के बाद प्रधान ने कथित तौर पर मरियम को फोन कर छह लाख रुपए लाने को कहा और बताया कि उसका भाई उसके पास है। मरियम की तहरीर पर गुलावठी पुलिस ने मुबिन प्रधान चंदपुरा और सुबहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच बराल चौकी चार्ज धर्मवीर सिंह को सौंपी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments