Tuesday, August 25, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरमोबाइल टावर से सामान चोरी करने वाले चार गिरफ्तार

मोबाइल टावर से सामान चोरी करने वाले चार गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम ने मोबाइल टावर से चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी गिरोह बनाकर कई जनपदों के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल टावरों से RRU/RRH डिवाइस, केबिल व अन्य पुर्जों की चोरी करने की घटना कारित की जाती है एवं आर्थिक लाभ कमाने हेतु चोरी किए गये सामानों को अलग-अलग स्थानों पर बेच देते है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को चार RRH/RRU डिवाइस व एक कार बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रमोद पुत्र गुलवीर सिंह निवासी ग्राम कुराना थाना टप्पल जनपद अलीगढ़, संजीव पुत्र बदन सिंह निवासी ग्राम कुराना थाना टप्पल जनपद अलीगढ़, पीयूष उर्फ पीलू पुत्र उदयवीर सिंह निवासी ग्राम सुखलालपुर थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर तथा समसुद्दीन पुत्र अलीमुद्दीन निवासी ग्राम चचरई थाना जहाँगीराबाद जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments