बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद में करीब 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर बच्चों के नहाने का वीडियो सामने आया है। ऊंचाई पर बच्चों की यह लापरवाही किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्चे बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के टंकी पर चढ़कर नहाते और मस्ती करते नजर आए। यदि संतुलन बिगड़ जाए तो उनकी जान पर गंभीर खतरा मंडरा सकता है। मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना खुर्जा देहात पुलिस जांच में जुट गई है।
80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर बच्चों के नहाते का वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES


