बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र में अनूपशहर रोड पर स्थित एक खेत में रविवार को 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। मृतक की पहचान खानपुर निवासी मनीष के रूप में हुई है जो पिछले 4 दिनों से लापता था। घटनास्थल से शराब की बोतल और सल्फास का पाउच भी मिला है। शुरुआती जांच में जहर खाकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चार दिनों से लापता युवक का शव मिलने से मची सनसनी
RELATED ARTICLES


