बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लचछमपुर के रहने वाले 26 वर्षीय युवक का शव जैसे ही उसके पैतृक गांव पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक हैदराबाद में मजदूरी करने गया था जिसकी लाश वापस गांव लौटी ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
लचछमपुर निवासी 26 वर्षीय रितेश पुत्र गुलाब सिंह 5 महीne से गांव के ठेकेदार दरिया खान पुत्र अकबर की साइट पर हैदराबाद में मजदूरी कर रहा था। बताया जा रहा है कि 22 जुलाई को गांव में रितेश की मासूम बेटी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। बेटी की मौत की खबर मिलते ही रितेश ने ठेकेदार से अपने काम की बकाया मजदूरी के पैसे मांगे ताकि वह घर लौट सके। ठेकेदार ने पैसे देने से इनकार कर दिया और उसे प्रताड़ित किया। 24 जुलाई को रितेश हैदराबाद से घर वापसी के लिए निकला। शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे उसका शव झांसी रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज की रेलिंग में लगी लोहे की जाल से वेल्डिंग वायर के सहारे फंदे पर लटका मिला जिसके बाद जीआरपी और आरपीएफ ने शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को गांव लचछमपुर लाश पहुंचते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।
हैदराबाद मजदूरी करने गए मजदूर का शव गांव पहुंचा, झांसी रेलवे स्टेशन पर मिली थी लाश
RELATED ARTICLES


