बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव दाउदपुर में सोमवार की शाम खेत पर टहल रहे एक किसान पर कुछ हमलावरों फायरिंग की। फायरिंग में किसान की मौके पर ही मौत हो गई जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज से ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए और परिजनों को मामले से अवगत कराया गया। वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पीड़ित पक्ष ने मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है जिसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मृतक के बड़े भाई प्रताप सिंह का कहना है कि गांव में शमशान घाट का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के दौरान ग्राम समाज की कुछ जमीन दोनों पक्ष के हिस्से में आने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को मुकेश सोलंकी गांव के बाहर शमशान घाट के पास स्थित अपने खेत पर टहल रहे थे तभी दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने उन पर तीन राउंड फायरिंग की। फायरिंग से किसान मुकेश सोलंकी की मौत हो गई।
वहीं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि प्रथम दृश्य मामला शमशान घाट के निर्माण और जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
तीन राउंड फायरिंग में किसान की मौत, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES


