बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में शिकारपुर तहसील के कस्बा अहमदगढ़ में सड़क किनारे खेल रहा एक बच्चा मोटरसाइकिल से टकरा गया जिसके बाद बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों से मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
आपको बता दे कि मृतक बच्चे की मां का कहना है कि वह अहमदगढ़ रोड पर पेठ के पास खेत में मजदूरी कर रही थी। इस दौरान बच्चा अंश सड़क किनारे खेल रहा था तभी ढकनगला की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल से बच्चा टकरा गया। टक्कर लगने से बच्चा घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विसंबर दयाल गंगवार का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सड़क किनारे खेल रहे बच्चे की बाइक से हुई टक्कर, मौत
RELATED ARTICLES


