बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के गांव अल्लीपुर में 11000 वोल्ट का हाई वोल्टेज तारा टूट गया जिसकी चपेट में आने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बच्चों को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। वहीं परिजनों को बेहद चिंता हो रही है। मामले में जांच जारी है।
मामला मंगलवार का है जब बिजली विभाग की लापरवाही के कारण गांव के बीच से होकर गुजर रही 11000 की लाइन अचानक टूट गई जिसके कारण भाई बहन को तगड़ा झटका लगा जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों का उपचार चल रहा है। वही क्षेत्रवासियों में बेहद नाराजगी है जिन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
हाई वोल्टेज का तार टूटने से भाई-बहन झुलसे
RELATED ARTICLES


