बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासु क्षेत्र में बुधवार को जटोला नहर पुल पर एक युवक अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर कपड़े उतार कर नहर में कूद गया। युवक की पहचान बनैल निवासी प्रदीप पुत्र ओमप्रकाश के रूप में है। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में डूबे युवक की तलाश की जा रही है।
प्रदीप अपनी बहन नीतू, अनीता की ससुराल ग्राम सुरजावली से अपने गांव लौट रहा था जो जटोला नहर पुल के पास पहुंचते ही उसने अपनी बाइक रोकी। कपड़े उतार कर अचानक नहर में छलांग लगा दी जिसके बाद आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। फिलहाल युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
नहर में कूदे युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
RELATED ARTICLES


