बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही से स्कूल जाने वाला मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। गुरुवार को जर्जर सड़क पर एक मालवाहक ट्रक फंस गया जिससे रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया।
ट्रक के फंसने से कई स्कूल बसें और वैन भी जाम में फंस गईं। रास्ता बंद होने के कारण स्कूल वाहनों को वापस लौटना पड़ा। मजबूरी में कई बच्चों को पैदल चलकर स्कूल पहुंचना पड़ा, जिससे अभिभावकों में भी नाराजगी देखने को मिली।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क की हालत खराब है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराने और ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बुलंदशहर: ओवरलोड ट्रकों ने बिगाड़ी स्कूल की राह, बच्चे पैदल पहुंचे विद्यालय
RELATED ARTICLES


