Thursday, August 6, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरत्यौर बुजुर्ग गांव मे तालाब के पास दिखा विशालकाय मगरमच्छ

त्यौर बुजुर्ग गांव मे तालाब के पास दिखा विशालकाय मगरमच्छ


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र स्थित गांव त्यौर बुजुर्ग मे तालाब के पास एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। लोगों ने मगरमच्छ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विशाल का है मगरमच्छ देख लोगों में भय का माहौल है।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव में बने तालाब के पास एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। तालाब के पास चर रही बकरी पार भी मगरमच्छ ने हमला करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के शोर मचाने से बकरी बाल-बाल बच गई। मामले से वन विभाग का अवगत करा दिया गया है वन विभाग ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया हुआ है। जल्द ही मगरमच्छ को पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments