Thursday, August 6, 2026
HomeFeaturedARANIA NEWS || अरनिया खबरअरनिया पुलिस ने शिवभक्तों की सेवा में बांटी खीर व फल

अरनिया पुलिस ने शिवभक्तों की सेवा में बांटी खीर व फल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा, सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए गुरुवार को थाना अरनिया पुलिस ने रानियाबली शिव मंदिर पहुंचने वाले कांवड़ियों का स्वागत किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को खीर, फल एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया। साथ ही यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर जागरूक करते हुए कांवड़ियों से निर्धारित मार्ग का पालन करने, सावधानी बरतने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की। थाना अरनिया पुलिस की इस पहल की शिवभक्तों ने सराहना की और सेवा भाव के लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments