बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी पुलिस ने एक शातिर चोर को विलायत नगर बम्बे के पास से एक चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से पुलिस को चोरी के 19 हजार रूपए, दो जोड़ी बिच्छूए (सफेद धातु), एक अंगूठी, एक नाक की लौंग, एक जोड़ी कुंडल, एक चैन, 01 माला सफेद मोतियों की जिसमें पीली धातु के 04 पैंडिल (चोरी किए गए) बरामद हुए है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का चोर हैं, जिसके द्वारा 26 जुलाई 2026 को थाना गुलावठी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नूरपुर की मढैया में एक व्यक्ति के घर से नकदी व जेवर चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गुलावठी पर मुअसं- 368/26 धारा 305/331(4) बीएनएस पंजीकृत है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
दो लाख रूपए की कीमत के जेवर व नकदी समेत एक चोर गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


