बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव फरीदपुर में एक युवक की मौत के बाद मामला गंभीर हो गया है। मृतक की पहचान रवि के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि रवि को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और उसके साथ मारपीट की जाती थी। इसी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर रवि ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बुलंदशहर: युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने प्रताड़ना का लगाया आरोप
RELATED ARTICLES


