बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में निजी कंपनी से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे कर्मचारी और उसके पिता के साथ तीन अज्ञात युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरकारी कॉलोनी निवासी हिमांशु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता उपेंद्र सिंह निजी कंपनी में ड्यूटी करते हैं। आरोप है कि 3 अगस्त को ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपने पिता के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में तीन अज्ञात युवक मिले और दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस से की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।
ड्यूटी से घर लौट रहे कर्मचारी व पिता से मारपीट, तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
RELATED ARTICLES


