बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के कोतवाली बुलंदशहर कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से जुड़े जिला अस्पताल में महिला की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने इलाज में लापरवाही व वाहन के देरी से आने का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि बुलंदशहर की कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से जुड़े जिला अस्पताल में बुधवार की रात 61 वर्षीय रमजानी जो टी बी की मरीज थी। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार की रात को करीब 9 बजे महिला की मौत हो गई। जिससे परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और इलाज व वाहन के देरी से आने का भी आरोप लगाया है। सीएमएस ड़ॉ प्रदीप राणा का कहना है कि लापरवाही नहीं हुई है और शव वाहन की देरी के कारण हंगामा हुआ था। परिजन शव लेकर चले गए हैं।
टीबी मरीज की मौत, लापरवाही का लगाया आरोप
RELATED ARTICLES


