बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव हजरतपुर समस्तपुर निवासी प्रमोद ने अपने ससुरालियो पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि वह अपने घर में सो रहा था, तभी उसके दो साले व ससुर निवासी वालनोर थाना फलावदा, मेरठ अपने कुछ साथियों के साथ घर में घुस आए। आरोपियों ने प्रमोद व उसके परिजनों के साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने आकर उन्हें बचाया। सीओ प्रखर पांडे का कहना है की मामले की जांच की जा रही है।
ससुरालियो पर मारपीट करने का लगाया आरोप
RELATED ARTICLES


