Friday, August 7, 2026
HomeFeaturedAHAAR NEWS || आहार खबरबारिश से ढहा मकान, हुआ लाखों का नुकसान

बारिश से ढहा मकान, हुआ लाखों का नुकसान


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना आहार क्षेत्र के गांव सफीनगर में बुधवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश के कारण एक मकान की छत गिर गई। छत गिरने से मकान में रखा सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने काफी देर तक राहत कार्य चलाकर अधिकांश सामान बाहर निकाला। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
आपको बता दें कि बुधवार को हुई तेज बारिश से एक मकान ढह गया। इस दौरान मकान में रखा सारा सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। यह मकान 20 से 25 साल पुराना बताया जा रहा था। मकान के दीवारें जर्जर हो चुकी थी। घटना की सूचना पर लेखपाल सुरेंद्र पाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का निरीक्षण किया उन्होंने बताया की क्षति का आकलन का रिपोर्ट तैयार की जा रही है जिसे तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी। इसका उद्देश्य पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments