बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली देहात पुलिस टीम ने कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर सराहनीय पहल की। पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों को आवश्यकतानुसार दवाइयां वितरित की। इस दौरान पुलिस टीम ने कांवड़ियों से निर्धारित कांवड़ मार्ग का ही पालन करने, यातायात नियमों का अनुपालन करने तथा यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की। पुलिस ने कांवड़ियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए जागरूक करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
कांवड़ियों की सेवा में जुटी पुलिस, वितरित की आवश्यक दवाइयां
RELATED ARTICLES


