बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सेवा और सहायता को लेकर बुलंदशहर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में थाना शिकारपुर पुलिस ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए एक कांवड़िया श्रद्धालु की मदद कर उसे सुरक्षित कांवड़ शिविर तक पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा पुलिस टीम के साथ शिकारपुर-अनूपशहर कांवड़ मार्ग पर नियमित गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। इसी दौरान अनूपशहर से टप्पल जनपद अलीगढ़ की ओर जा रहा एक कांवड़िया श्रद्धालु भूख, अत्यधिक थकान और गर्मी के कारण सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला। स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल श्रद्धालु की मदद की और उसे आवश्यक प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। इसके बाद पुलिस टीम ने श्रद्धालु को भोजन एवं फल उपलब्ध कराए। देखभाल और भोजन मिलने के बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ। इसके बाद शिकारपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए श्रद्धालु के साथियों से संपर्क स्थापित किया। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालु और उसकी कांवड़ को सुरक्षित रूप से निकट स्थित कांवड़ शिविर तक पहुंचाया।
शिकारपुर: कांवड़ मार्ग पर अचेत मिला कांवड़िया, पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
RELATED ARTICLES


