बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के पैठ चौराहे पर गुरुवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने व्यक्ति को सीएचसी डिबाई में भर्ती कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृत व्यक्ति की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि पुलिस ने बताया कि गुरुवार की देर रात सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान के निर्देश पर उप निरीक्षक विशाल प्रताप पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचे और मृत व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसकी पहचान के प्रयास में जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


