बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र में घर के बरामदे में सो रहे 62 वर्षीय वृद्ध की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। हमलावर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ और बरामदे में सो रहे आनंद पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना छतारी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात और सीओ डिबाई ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। पुलिस आपसी रंजिश समेत कई अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
छतारी: घर के बरामदे में सो रहे वृद्ध की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
RELATED ARTICLES


