Friday, August 7, 2026
HomeFeaturedNARSENA NEWS || नरसेना खबरकिशोरी को अकेला पाकर युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, मुकदमा दर्ज

किशोरी को अकेला पाकर युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की दादी ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि पीड़िता की दादी ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि वह खेत पर गई हुई थी और किशोरी घर में अकेली थी। आरोप है कि गांव निवासी संजय पुत्र रामपाल साइकिल लेने के बहाने घर आया और घर में किशोरी को अकेला पाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। दादी के घर लौटने पर किशोरी ने आपबीती बताई। थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments