बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले तीन शिवभक्त एक सड़क दुर्घटना में हादसे का शिकार हो गए। तीनों शिवभक्तों में से एक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हापुड़ जिले के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। शिवभक्तों का कहना है कि शिव के सीधे पैर के घुटने में फैक्चर हुआ है।
आपको बता दें कि मामला मंगलवार का है। गुलावठी निवासी तीन शिवभक्त बाइक से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। जैसे ही शिवभक्तों की बाइक मेरठ-हापुड़ मार्ग पर गांव केली बस स्टैंड के पास पहुंची तो अचानक एक काला कुत्ता बाइक के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और तीनों घायल हो गए। तीनों में 20 वर्षीय शिवभक्त के पैर में घुटने के पास फैक्चर हो गया जिसे हापुड़ के ही एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
गुलावठी: कुत्ते को बचाने के प्रयास में तीन शिवभक्त हुए चोटिल
RELATED ARTICLES


