Saturday, August 8, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरगुलावठी में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, एक...

गुलावठी में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, एक घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र के औरंगाबाद अहीर गांव में शनिवार सुबह 10:00 बजे में खेत से लौट रहे किसानों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। विद्युत तारों से फैले करंट की चपेट में आने से एक किसान कृष्ण पुत्र राजपाल 46 वर्षीय की मौत हो गई, जबकि एक अन्य किसान पुष्पेंद्र पुत्र कुंवर सेन 35 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
गुलावठी क्षेत्र में खेत से वापस लौटते समय दो किसान विद्युत करंट की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि खेत के पास विद्युत तारों से करंट फैल गया था, जिसकी चपेट में आने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में एक अन्य किसान भी झुलसकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और विद्युत तारों से करंट कैसे फैला, पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं, ग्रामीणों ने विद्युत व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
गुलावठी में हुए इस दर्दनाक हादसे से मृतक किसान के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments