Monday, August 10, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरबुलंदशहर में जमीनी विवाद में बडे भाई की हत्या, छोटा भाई ने...

बुलंदशहर में जमीनी विवाद में बडे भाई की हत्या, छोटा भाई ने दोस्त के साथ मिलकर 15 बार चाकू से हमला करने का आरोप


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र गांव नारऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जमीनी विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या किया जाने का आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर अपने बड़े भाई पर चाकू से करीब 15 बार हमला किया।
बताया जा रहा है कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। विवाद के बाद आरोपियों ने युवक पर कथित तौर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। हत्या के पीछे जमीनी विवाद ही मुख्य वजह थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी था, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments