बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वागत और उत्साहवर्धन के लिए डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान अनूपशहर, आहार और बुलंदशहर के प्रमुख मंदिरों एवं घाटों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए। पुष्पवर्षा होते ही कांवड़ियों और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम-एसएसपी ने की कांवड़ियों
0
6
RELATED ARTICLES


