बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में हुए 12 साल की बच्ची के साथ रेप व मर्डर के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। आरोपी ने 1 अगस्त को बच्चों को घर के बाहर से उठाया था जिसके बाद रेप कर उसकी हत्या कर दी थी फिर बच्ची के शव को झाड़ियां में फेंक कर भाग गया। पुलिस ने तलाशी में आरोपी के कब्जे से पिस्तौल, दो मैगजीन, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार मोनू बच्ची को सीसीटीवी में ले जाता हुआ दिखा जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश की। रविवार सुबह 4:00 बजे पुलिस का आरोपी से आमने-सामना हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आऱोपी को रुकने का इशारा किया मगर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की वहीं पुलिस ने जवाबी फायरिंग में आरोपी के पेट व सीने में गोली लगने से वह ढेर हो गया। मुठभेड़ जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर गुलावठी थाना क्षेत्र में हुई दोनों तरफ से करीब 12 राउंड फायरिंग हुई। बताया गया है कि एडीजी भानु प्रताप ने 24 घंटे पहले ही आरोपी पर ₹50,000 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी मोनू बुलंदशहर के फतेहपुर जादौन का रहने वाला है। पुलिस ने तलाशी में आरोपी के कब्जे से पिस्तौल, दो मैगजीन, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि बदमाशों की फायरिंग में एसओजी के दरोगा संदीप कुमार और सिपाही नरेंद्र कुमार के हाथ में गोली लगी है। वही इंस्पेक्टर सिकंदराबाद शैलेंद्र कुमार इंस्पेक्टर गुलावठी धर्मेंद्र शर्मा को बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी।
बुलंदशहरः स्कूली बच्ची से रेप-मर्डर का आरोपी एनकाउंटर में ढेर
RELATED ARTICLES


