Sunday, August 9, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरजिला अस्पताल में तीन घंटे गुल रही बिजली, मोबाइल की टॉर्च से...

जिला अस्पताल में तीन घंटे गुल रही बिजली, मोबाइल की टॉर्च से इलाज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय परिसर में शनिवार शाम बिजली गुल होने से मेडिकल वार्ड और इमरजेंसी में अंधेरा छा गया। बिजली कटौती के दौरान अस्पताल स्टाफ को मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में काम करना पड़ा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी को नए भवन में शिफ्ट किया जा चुका है। वर्तमान में पुराने परिसर के मेडिकल वार्ड में ही मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। शनिवार शाम करीब पांच बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कुछ ही देर बाद अस्पताल का इन्वर्टर भी जवाब दे गया। इसके चलते करीब तीन घंटे तक मेडिकल वार्ड में अंधेरा रहा और स्टाफ को मोबाइल की टॉर्च जलाकर जरूरी काम करने पड़े। बिजली गुल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे। हालांकि, जिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि केबल खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। केबल को बदलवाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments