Sunday, August 9, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरगुलावठी: हुसैनपुर में जंगली जानवर का आतंक, दो बकरों को बनाया निवाला

गुलावठी: हुसैनपुर में जंगली जानवर का आतंक, दो बकरों को बनाया निवाला


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गुलावठी से सटे गांव हुसैनपुर में शनिवार रात एक जंगली जानवर ने किसान के घेर में घुसकर दो बकरों को अपना निशाना बना लिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
जानकारी के अनुसार, किसान सादिक उर्फ टिंकू के घेर में शनिवार रात एक जंगली जानवर पीछे की दीवार फांदकर घुस गया। जानवर ने वहां बंधे दो बकरों पर हमला कर दिया। हमले में एक बकरे की गर्दन का अधिकांश हिस्सा खा लिया गया, जबकि दूसरे बकरे के कान और शरीर के कुछ हिस्से को भी जानवर ने अपना निवाला बना लिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और जंगली जानवर के पैरों के निशान कैमरे में कैद किए। वन विभाग ने इन निशानों के आधार पर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।
डिप्टी रेंजर विनोद कुमार ने बताया कि पैरों के निशान देखकर फिलहाल यह तेंदुआ नहीं लग रहा है। उन्होंने बताया कि पंजों के निशान में नाखून भी दिखाई दे रहे हैं, जबकि तेंदुए के पंजों के निशान में आमतौर पर नाखून के निशान नहीं आते। वन विभाग की टीम जंगली जानवर की पहचान करने और उसके बारे में अधिक जानकारी जुटाने में लगी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments