Sunday, August 9, 2026
HomeFeaturedANGAUTA NEWS || अगौता खबरफायरिंग की घटना में वांछित आरोपी गिरफ्तार

फायरिंग की घटना में वांछित आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता की पुलिस ने शनिवार को फायरिंग की घटना में संलिप्त एक आरोपी को खेड़ी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस को अवैध पिस्टल मय दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निशान्त चौधरी उर्फ नीशू पुत्र सोमवीर सिंह निवासी ग्राम सेगाजगतपुर थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि पीड़ित जयकरण पुत्र बलवीर सिंह निवासी ग्राम भवाना हसनपुर पलवल हरियाणा हाल निवासी सेगाजगतपुर थाना अगौता जनपद बुलन्दशहर ने 06 अगस्त 2026 को थाना अगौता पर तहीर दी कि अभियुक्तगण द्वारा उस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अगौता पर मुअसं-163/26 धारा 109(1), 125,352,351 (3) बीएनएस व 3/25 आ0एक्ट पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments