बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): हरिद्वार से बुलंदशहर तक छह भाइयों ने अपनी माता को पालकी में बैठाकर कांवड़ यात्रा कराई। 2 अगस्त को शुरू हुई यह यात्रा करीब 100 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद बुलंदशहर पहुंची। मां को पालकी में बैठाकर कांवड़ यात्रा कराने वाले छह भाइयों की श्रद्धा और समर्पण की लोगों ने जमकर सराहना की। बुलंदशहर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और यात्रा की सफलता पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया।
छह भाइयों ने मां को पालकी में बैठाकर कराई कांवड़ यात्रा, बुलंदशहर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
RELATED ARTICLES


