बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र में युवती और उसके परिजनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर एक युवक पर सोशल मिडिया मे युवती की तस्वीरों पर अभद्र टिप्पणी करने के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राहुल, निवासी अयोध्या नगर के रूप में हुई है। आरोप है कि युवक ने युवती और उसके परिजनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करता व अश्लील टिप्पणी करने की शिकायत मिलने के बाद थाना नरौरा पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्यों और सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
युवती और परिजनों की तस्वीरें वायरल करने का आरोप, युवक पर केस दर्ज
RELATED ARTICLES


