बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर बुलंदशहर पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद ने थाना गुलावठी क्षेत्र में कांवड़ रूट का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कांवड़ियों से संवाद किया और उन्हें फल एवं जल वितरित कर सेवा की।
वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना स्याना क्षेत्रांतर्गत सराय चौकी स्थित कांवड़ शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में ठहरे कांवड़ियों को फल और जल वितरित किया तथा यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, अधिकारियों ने रूट का निरीक्षण कर कांवड़ियों को बांटे फल व जल
RELATED ARTICLES


