बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों पर सड़कों की बदहाल स्थिति कांवड़ियों और आम राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। जगह-जगह सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से समस्या और गंभीर हो गई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हाल ही में हुई बारिश के बाद सड़कों की हालत और खराब हो गई है। कई स्थानों पर गहरे गड्ढों में पानी भर गया है ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल गुजरने वाले कांवड़ियों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। भारी कांवड़ लेकर पैदल चल रहे शिवभक्तों को गड्ढों और जलभराव के बीच संतुलन बनाने में परेशानी हो रही है। वहीं, दोपहिया वाहन चालक अचानक गड्ढे सामने आने से दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान इन मार्गों पर दिन-रात श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही रहती है, ऐसे में सड़क की खराब स्थिति किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
कांवड़ यात्रा के बीच बदहाल सड़कें बनीं परेशानी, गहरे गड्ढों से हादसे का खतरा
RELATED ARTICLES


