Monday, August 10, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरककोड़: विवाहिता से मारपीट, पति समेत तीन पर मुकदमा

ककोड़: विवाहिता से मारपीट, पति समेत तीन पर मुकदमा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव दस्तूरा में विवाहिता से मारपीट व गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि दस्तूरा गांव निवासी गुंजन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति धर्मेंद्र आए दिन उसके साथ झगड़ा और मारपीट करता है। आरोप है कि शनिवार दोपहर धर्मेंद्र ने अपनी मां ओमवती और बहन पूजा के साथ मिलकर गुंजन के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया। गुंजन ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसने बताया कि ससुराल वालों के व्यवहार के कारण वह लगातार मानसिक तनाव में रहती है।
कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति धर्मेंद्र, सास ओमवती और ननद पूजा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments