Monday, August 10, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरजमीन हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

जमीन हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में मूलरूप से तमिलनाडू निवासी केशव देव शर्मा ने कुछ लोगों पर फर्जी दस्तावेज लगाकर फरखना गंगागढ़ी गांव में जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसएसपी को शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित केशव देव शर्मा ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके परिवार की गांव फरकना में जमीन थी। इस पर शिव कुमार शर्मा, महानंद, महेंद्र, कविता देवी और सचिन राना ने गलत तरीके से कब्जा कर लिया। वह नौकरी के चलते चेन्नई में रहते हैं। इसी कारण मामले में ज्यादा पैरवी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में आरोपी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। पीड़ित ने मामले में एसएसपी को शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments