Monday, August 10, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरकांवड़ लेकर शिवभक्ति में निकलीं उजमा खान

कांवड़ लेकर शिवभक्ति में निकलीं उजमा खान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में सावन के पवित्र महीने में अनूपशहर के गंगा घाट पर भक्ति और आस्था की अनोखी तस्वीर देखने को मिली। 26 वर्षीय मुस्लिम महिला उजमा खान अपने लिव-इन पार्टनर लोकेंद्र मीणा के साथ कंधे पर कांवड़ उठाकर शिवभक्ति के रंग में रंगी नजर आईं।
आपको बता दें कि उजमा खान लगातार दूसरे वर्ष अनूपशहर के गंगा घाट से कांवड़ लेकर रवाना हुई हैं। उन्होंने गंगा घाट से जल भरकर कांवड़ यात्रा शुरू की। इस दौरान उनके साथ लोकेंद्र मीणा भी मौजूद रहे। कांवड़ यात्रा के दौरान उजमा ने धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए यात्रा शुरू की। गंगा घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं के बीच उजमा की कांवड़ यात्रा चर्चा का विषय बनी रही। सावन में बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। इसी बीच उजमा खान की लगातार दूसरी कांवड़ यात्रा ने अनूपशहर के गंगा घाट पर आस्था और श्रद्धा की अलग तस्वीर पेश की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments