Tuesday, August 11, 2026
HomeFeaturedARANIA NEWS || अरनिया खबरअरनिया: आल्टो कार ने तीन को रौंदा, दो महिलाओं की मौत

अरनिया: आल्टो कार ने तीन को रौंदा, दो महिलाओं की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खेत से काम करके लौट रहे दो महिलाओं और एक लड़की को आल्टो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई, जबकि लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए घायल लड़की को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे में आल्टो कार चालक भी घायल बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर थाना अरनिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments