बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त को शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे मलका पार्क, काला आम चौराहे से होगा। यात्रा में जिलेभर से हजारों की संख्या में युवा, भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल होंगे।
तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में व्यवस्था बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा को सुव्यवस्थित और सफल बनाने को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। साथ ही अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं।
अभियान संयोजक एवं जिला महामंत्री दीपक दुल्हेरा ने बताया कि तिरंगा यात्रा मलका पार्क, काला आम चौराहे से शुरू होकर अंसारी रोड और अंबेडकर चौराहे होते हुए रोडवेज की ओर जाएगी। इसके बाद यात्रा का समापन भाजपा नगर कार्यालय, डीएवी इंटर कॉलेज के पास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। बैठक में जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, नीरज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भवतोष गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
13 अगस्त को बुलंदशहर में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोग होंगे शामिल
RELATED ARTICLES


