बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में चोरों ने एक परचून की दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की छत काटकर अंदर दाखिल हुए और करीब 20 हजार रुपये की नगदी समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर फरार हो गए। घटना की जानकारी दुकान स्वामी को सुबह दुकान खोलने के दौरान हुई। दुकान की छत कटी देखकर उसके होश उड़ गए। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले में रखी नगदी समेत कीमती सामान गायब था।
पीड़ित के मुताबिक, चोर छत काटकर दुकान के अंदर दाखिल हुए और बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम दिया। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों ने जिस तरह दुकान की छत काटकर वारदात को अंजाम दिया, उससे इलाके के व्यापारियों में भी चिंता बढ़ गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
पहासू: परचून की दुकान की छत काटकर डेढ़ लाख का माल चोरी
RELATED ARTICLES


