बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में गौमूत्र को लेकर एक नई पहल शुरू हुई है। नरसेना क्षेत्र और आसपास के करीब 15 गांवों में अब गौमूत्र की बाकायदा खरीद की जा रही है। इसके लिए गांवों में गौमूत्र कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं, जहां ग्रामीण गौमूत्र जमा कर 10 रुपये प्रति लीटर की दर से बेच सकते हैं।
बताया जा रहा है कि एकत्र किए गए गौमूत्र का उपयोग जैविक खाद तैयार करने में किया जा रहा है। तैयार जैविक खाद को सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाने की योजना है। नरसेना क्षेत्र के साथ आसपास के करीब 15 गांवों में गौमूत्र संग्रह के लिए कलेक्शन सेंटर स्थापित किए गए हैं। यहां ग्रामीण अपने पशुओं से प्राप्त गौमूत्र को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा कर सकते हैं। इसके बदले उन्हें 10 रुपये प्रति लीटर की दर से भुगतान किया जा रहा है।
बुलंदशहर: 10 रुपये लीटर बिक रहा गौमूत्र, 15 गांवों में शुरू हुई खरीद
RELATED ARTICLES


