बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने बुधवार को थाना सिकंदराबाद का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की पुलिस व्यवस्था, अभिलेखों और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ASP सिटी ने थाने के महत्वपूर्ण अभिलेखों, कार्यालय, मालखाना, हवालात, बैरक, मैस और परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। इसके साथ ही लंबित विवेचनाओं और शिकायतों के निस्तारण की स्थिति भी परखी गई। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने, अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी गश्त बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई और पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से लेने पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान ASP सिटी ने पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सिकंदराबाद कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, एएसपी सिटी ने परखी पुलिस व्यवस्था
RELATED ARTICLES


