बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र की माता घाट कॉलोनी में मंगलवार सुबह रेलवे लाइन किनारे एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह सूचना मिली थी कि माता घाट कॉलोनी से होकर गुजर रही खुर्जा-मेरठ रेलवे लाइन के किनारे एक शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक युवक का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस टीम युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और मृतक की पहचान के बाद आगे की जानकारी सामने आ सकेगी।
खुर्जा: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
RELATED ARTICLES


