Wednesday, August 12, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरस्कूल में ABVP कार्यकर्ताओं का जोरदार विरोध प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाने की...

स्कूल में ABVP कार्यकर्ताओं का जोरदार विरोध प्रदर्शन, प्रिंसिपल को हटाने की मांग


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर के महाराजा अग्रसेन स्कूल परिसर में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान स्कूल के प्रिंसिपल पर अभिभावकों से अभद्रता करने और शिक्षिकाओं पर बच्चों के साथ मारपीट करने के आरोप लगाए गए। ABVP कार्यकर्ताओं ने इन आरोपों को गंभीर बताते हुए प्रिंसिपल को तत्काल पद से हटाने की मांग की।
जानकारी के अनुसार, स्कूल में कुछ बच्चों के साथ कथित मारपीट और अभिभावकों के साथ कथित अभद्र व्यवहार को लेकर विवाद सामने आया। इसके बाद अभिभावकों में नाराजगी फैल गई। अभिभावकों ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए तहरीर देकर आरोपों की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने पर ABVP कार्यकर्ता भी स्कूल परिसर में पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments